किसान आंदोलन पर ट्वीट कर बुरे फंसे सुनील शेट्टी- मेरी बच्चों को धमकी मिल रही है, मेरा दम घुट रहा है
रिहाना के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय के बयान को रीट्वीट करना सुनील शेट्टी को भारी पड़ गया है। सरकार के समर्थन में सुनील शेट्टी के एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें किसान विरोधी बता रहे हैं।
मामला यहां तक पहुंच गया है कि सुनील शेट्टी के बच्चों को मारने की धमकी दी जा रही है। सुनील शेट्टी ने खुद इस संबंध में बात की और अपना पक्ष रखते हुए ये कहा है कि मेरी कौन सी गलती है।

सुनील शेट्टी ने इस बारे में आईएएनएस से बात की है। उन्होंने कहा है कि अगर लोगों को लगता है कि मेरी सोच किसानों के खिलाफ है तो ये बकवास है। सुनील शेट्टी ने कहा है कि मैं एक पिता हूं और मेरे बच्चों को धमकी मिल रही है। मेरा दम घुट रहा है। यह साइबर की दुनिया ऐसी क्यों हैं? लोग इतने दुखी क्यों हैं? भारत हार रहा है तो यह मेरी टीम है। जीतने पर मैं प्रशंसा भी करूंगा। आपकी समस्या क्या है? मैं अपने भारत को कैसे देखूं?


Click it and Unblock the Notifications











