..................... कंगना रनौत पर मानहानि का एक और केस दर्ज Farmer Mahindar Kaur files defamation case against Kangana ranaut, Details - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत पर मानहानि का एक और केस दर्ज, इस बुजुर्ग महिला को कहा शाहीन बाग वाली दादी!

जिस तरह से लगातार कंगना रनौत पर केस दर्ज हो रहे हैं और उनके वीडियो सामने आ रहे हैं उससे पता चल रहा है कि वो कितनी परेशान हो चुकी हैं। इस समय एक और खबर चर्चा में है कि कंगना रनौत पर एक और मानहानि का केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि बुजुर्ग किसान महिला महिन्दर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ ये केस दर्ज करवाया है। ये मामला बठिंडा कोर्ट में दर्ज हुआ है।

कंगना रनौत ने महिंदर कौर के खिलाफ कुछ बातें कहीं थीं और उनको शाहीन बाग वाली दादी बताया था। इसके अलावा अभिनेत्री इन बुजुर्ग महिला पर 100 रुपए के लिए किसान आंदोलन में शामिल होकर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था।

kangana ranaut, कंगना रनौत

यही कारण है कि महिन्दर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। ताजा जानकारी के मुताबिक उनके वकील ने कहा कि अदालत में इसकी सुनवाई 11 जनवरी को होनी है।

बुजुर्ग महिला का आऱोप है कि उनके खिलाफ कंगना ने टिप्पणी की है किसी दूसरे से उनकी तुलना की गई है। आपको बता दें कि कंगना ने बेबाकी से कहा था कि ये वही दादी हैं जो शाहीन बाग में एंटी CAA प्रोटेस्ट में थी।

जाहिर है कि कंगना रनौत लगातार मुसीबतों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में उनको राजद्रोह के केस के खिलाफ बांद्रा थाने में तलब किया गया था और उनके साथ रंगोली चंदेल भी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X