फरीदा जलाल को भा गया छोटा पर्दा

फरीदा ने बताया 'प्रतिस्पर्धा बहुत है और फिल्म की सफलता के बाद भी अच्छी भूमिका मिलने की गारंटी नहीं होती। छोटे पर्दे पर हर दिन दर्शकों से सीधा संवाद होता है और केवल आधे घंटे के कार्यक्रम में ही आपको अच्छे से अच्छा काम करना होता है।" उन्होंने कहा 'चूंकि धारावाहिक हर दिन आते हैं, इसलिए दर्शक हर किरदार को अच्छी तरह पहचान जाते हैं। यह पहचान इतनी अधिक गहरी होती है कि एक धारावाहिक में काम करने के बाद अगर दूसरे धारावाहिक में काम किया जाए तो भी दर्शक अक्सर पुराने धारावाहिक के किरदार के नाम से पहचानते हैं।"छोटे पर्दे पर फरीदा जलाल ''देख भाई देख"", ''शरारत"" और पिछले दिनों ''बालिका वधु"" में बड़ी जीजी की भूमिका में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











