''अनुपम खेर जैसे एक्टर्स को आज भी दमदार रोल मिलते हैं, जबकि हमें अब सिर्फ मां के रोल मिलते हैं''
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस और कई फिल्मों में मां के यादगार किरदार निभा चुकी फरीदा जलाल ने अब कुछ ऐसा कहा जिससे उनके उम्र अभिनेता भी सहमत होंगे। उनका कहना है कि एक उम्र के बाद बॉलीवुड में महिलाओं को सिर्फ और सिर्फ मां का किरदार निभाने का ही मौका मिलता है जबकि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। उन्होने इसके साथ साथ अपने समय के अभिनेताओं जैसे अनुपम खेर, ओम पुरी, अमरीश पुरी के नाम लिए और कहा कि उनको काफी उम्र तक डॉक्टर, वकील और भी कई तरह के किरदार निभाने का मौका मिला है।
यहां पर कोई ये नहीं समझता है कि अभिनेत्री एक उम्र के बाद इस तरह के किरदार निभा सकती है। उनका कहना है कि वो खुश हैं कि महिला प्रधान फिल्में आ रहीं हैं लेकिन एक समय से बाद ये बंद हो जाएगा।

अपने लिए बोलते हुए उन्होने कहा कि वो कई अलग अलग तरह के किरदार निभाने की इच्छा रखती हैं। फरीदा जलाल ने ये भी कहा कि वहीदा रहमान, राखी जी, शबाना आज़मी जैसी अभिनेत्रियों के लिए भी किरदार लिखना बंद हो गएं और उनको भी मां का ही किरदार मिलता है। आइए एक नजर डालते कुछ फरीदा जलाल के मां के कुछ प्रसिद्ध किरदारों पर...


Click it and Unblock the Notifications











