#JustIn: वाट्सएप पर तेज़ी से फैल रही है फरीदा जलाल के मौत की खबर!
दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में यादगार सहायक भूमिका निभा चुकीं फरीदा जलाल की मौत की खबर तेज़ी से वाट्सएप और ट्विटर पऱ फैल रही है।
आजकल बॉलीवु़ड में एक अजीब प्रचलन चला हुआ है। एक्टर्स की मौत की खबर उड़ा देने का। इसका ताज़ा शिकार बनी है मशहूर टीवी सीरियल शरारत की नानी यानि कि फरीदा जलाल। करीब एक घंटे से उनकी मौत की खबर वाट्सएप पर फॉरवर्ड हो रही है।
अब फरीदा जलाल ने खुद एक पत्रिका को कंफर्म किया है कि वो बिल्कुल ठीक है और स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पहले तो बस खबर उन्हें अजीब लगी लेकिन अब पिछले आधे घंटे से उनका फोन बजना बंद ही नहीं हो रहा है और वो परेशान हो चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications











