छोटे पर्दे पर आईं फरीदा जलाल
मशहूर अभिनेत्री फरीदा जलाल का कहना है कि उनकी उम्र के अभिनेताओं को फिल्मों में बेहतर भूमिकाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी भूमिकाओं की कमी की वजह से ही उनको टेलीविजन का रुख करना पड़ा।
फरीदा ने बताया, "मेरी उम्र की अभिनेत्रियों को ज्यादातर एक ही तरह की भूमिकाएं मिलती हैं। मैं हर तरह की भूमिकाएं करना चाहती थी।"
उन्होंने कहा, "मैंने कई फिल्में की हैं। परंतु मुझे महसूस होता है कि लेखक फिल्म में मां की भूमिका के साथ न्याय नहीं करते हैं। मेरे पुरुष साथियों के पास करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मेरे पास नहीं है।"
गौतरलब है कि फरीदा (60 वर्ष) ने 1960 में फिल्म 'चौदहवीं का चांद' से अपना करियर शुरू किया था और वह आधुनिक दौर की 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई फिल्मों में मां की भूमिकाएं निभा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











