एक्टिंग को लेकर गंभीर हैं फ़रहान

By Staff

अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक फ़रहान अख्तर का मानना है कि वो कोई भी रोल करना तभी स्वीकार करते हैं जब उन्हें लगता है कि वो उसे बख ़ू बी निभा सकते हैं और अपना सौ फीसदी उसमें दे सकते हैं. उनकी अगली फिल्म कार्तिक कालिंग कार्तिक जल्द ही रीलिज़ होने वाली है.

फ़रहान एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक, एक अच्छे एक्टर और एक कुशल गायक हैं बॉलीवुड में ऐसी बहुमुखी प्रतिभा वाले लोग विरले ही हैं.

फ़रहान अपनी एक्टिंग को लेकर बहुत संजीदा हैं, “मैं कोई भी रोल तब तक नहीं करता जब तक मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें अपना सौ फ़ीसदी दे पाऊंगा. क्योंकि अगर मैं किसी भी फिल्म में पूरे मन से काम नहीं करुंगा तो उसका आनंद नहीं ले पाऊंगा.”

फ़रहान ने शुरुआत ‘दिल चाहता है’ में बतौर निर्देशक से की थी और वो अब ‘रॉक ऑन’ और ‘लक बाई चांस’ जैसी बढ़िया फ़िल्मों में बतौर हीरो भी काम कर चुके हैं.

फ़रहान की छोटी बहन ज़ोया भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में आ चुकी हैं और उन्होंने ‘लक बाई चान्स’ नाम की फिल्म बनाई थी जिसमें फ़रहान मुख्य भूमिका में थे.

फ़िल्मी परिवार

ज़ोया की तारीफ़ करते हुए वो कहते हैं कि वो निहायत ही ईमानदार हैं और वो दूसरों के समय की इज़्ज़त करना बखूबी जानती हैं साथ ही एक उम्दा लेखिका भी हैं.

ये पूछे जाने पर कि किसी का फिल्मी पृष्ठभूमि से आना उसे इस इंडस्ट्री में कितनी सहायता करता है, वो कहते हैं, “जी हां, कुछ हद तक. क्योंकि आपको ऐसे लोगों के साथ बातचीत करने और उन्हें काम करता हुआ देखकर काफ़ी कुछ सीखने को मिलता है.”

वैसे सबको पता ही होगा कि फरहान ने फिल्म ‘रॉक ऑन’ में गीत भी गाया था जो ख़ासा मशहूर हुआ था.

तो गायकी को लेकर भी आगे कुछ प्लान तो नहीं है, वो हंसते हुए कहते हैं, “ देखिए मैं खुद को बिल्कुल परफेक्ट सिंगर नहीं समझता. इस वक्त हमारी इंडस्ट्री में एक से एक उम्दा गायक हैं. मैं तो दूर दूर से उनके आस पास भी नहीं हैं.”

अपनी जल्दी ही रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘कार्तिक कालिंग कार्तिक’ को लेकर फ़रहान काफ़ी उत्साहित हैं. उन्हें इस थ्रिलर से काफ़ी उम्मीदें हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X