'मेरी फिल्म के लिए फरहान ही'

जोया ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने अपने भाई फरहान का चुनाव इसलिए किया क्योंकि उन्हें फिल्म उद्योग के बारे में भी पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि फरहान काफी तेज हैं और दोनों ही वर्षो से एक साथ काम करते आए हैं।
फरहान और जोया की जोड़ी ने इससे पहले भी बॉलीवुड को 'दिल चाहता है', और 'लक्ष्य' जैसी अच्छी फिल्में दी हैं। जोया ने कहा कि फरहान के साथ काम करने में वह सहज महसूस करती हैं।
'रॉक ऑन' फिल्म से अभिनेता के तौर पर सुर्खियों में आए फरहान के बारे में जोया ने कहा, "फरहान अभिनय की दुनिया में 'हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड' फिल्म से कदम रखने वाले थे लेकिन उनके पास तब वक्त की कमी थी।"
जोया ने कहा कि 'लक बॉय चांस' फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद वह लंबी छुट्टियों पर जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
जोया अख्तर दिल चाहता है फरहान अख्तर रॉक ऑन लक बॉय चांस लक्ष्य dil chahta hai farhan akhtar lakshya luck by chance zoya akhtar


Click it and Unblock the Notifications