..................... Farhan doesn't want sequel to Rock On | 'रॉक ऑन' का सीक्zwj;वेल नहीं: फरहान - Hindi Filmibeat

'रॉक ऑन' का सीक्‍वेल नहीं: फरहान

By Staff

Farhan Akhtar
निर्देशक से अभिनेता और गायक बने फरहान अख्तर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'रॉक ऑन' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं, लेकिन वे इसकी दूसरी कड़ी नहीं बनाना चाहते।

उनके अनुसार 'रॉक ऑन' के बाद देश में इंडी-रॉक संगीत का नया दौर शुरू हो चुका है। इससे रॉक संगीत को आगे बढ़ाने में सफलता मिली है।

एक बार फिर देश के कई क्षेत्रीय बैंड उभरकर सामने आ रहे हैं और अखबारों में देशी रॉक संगीत पर लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं।

'दिल चाहता है' और 'लक्ष्य' जैसी फिल्में बना चुके फरहान महसूस करते हैं कि 'रॉक ऑन' की टीम ने एक ऐसी लहर पैदा कर दी है, जिसे रोक पाना असंभव है।

'रॉक ऑन' की सफलता पर सलमान खान के पिता सलीम ने फर‍हान को काफी बधाई और एक ट्राफी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X