SKY IS PINK: प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म- RELEASE डेट का ऐलान
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म स्काई इज पिंक की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होकर धमाका करने आ रही है। इस समय इंडस्ट्री में बायोपिक्स की धूम है और ये फिल्म एक मोटीवेशनल स्पीकर के जीवन की संघर्स की कहानी को दर्शाती हुई नजर आने वाली है। इस फिल्म का त्योहारों से भी नाता रहेगा क्योंकि ये दशहरा और दिवाली के बीच को पर्दे पर उतारी जाएगी।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का रोल सबके लिए काफी सस्पेंस का बनाए हुए है। खबर आई थी कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा कई एज ग्रुप में नजर आने वाली हैं, इसलिए फिल्म में उनके यंग से ओल्डऐजर वाले कई लुक्स नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए अपनी सोशल मीडिया पर ये पोस्ट साझा की है। इस फिल्म में दंगल फेम जायरा वसीम भी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाली हैं।
प्रियंका के किरदार की बात करें तो इसमें प्रियंका मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। प्रियंका..जायरा वसीम द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका आयशा चौधरी की मां के रूप में नजर आएंगी। इन दोनो की ये कहानी देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











