सलमान के साथ कोई परेशानी नहीं : फरखान अख्तर

By Priya Srivastava

Farhan Akhtar
फरहान अख्तर इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म जिंदगी मिलेगी न दोबारा में अभिनय करते नजर आयेंगे और जल्द ही वे फिल्म डॉन 2 के साथ निर्देशक के रूप में फिर से दर्शकों के सामने रूबरू होंगे। फरहान कहते हैं कि उन्हें बेहद खुशी हैं कि उन्होंने अब तक शाहरुख खान के साथ डॉन और डॉन 2 और आमिर के साथ दिल चाहता है में काम किया है।

लेकिन उन्हें दुख है कि उन्होंने अब तक सलमान खान के साथ काम नहीं किया। फरहान कहते हैं कि मेरे और सलमान में कभी कोई अलगाव नहीं रहा है। हम अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कम मिल पाते हैं।चूंकि सलमान बिजी रहते हैं। दूसरी बात हमारे पिता जावेद व सलीम अंकल के बीच जो कुछ भी है उन्होंने इसे हम बच्चों पर कभी हावी नहीं होने दिया है।

बल्कि मैं, जोया, अरबाज और अलवीरा बहुत अच्छे दोस्त हैं और हम लोग बहुत पार्टी करते हैं। सलमान कम आ पाते हैं। चूंकि वह अधिक व्यस्त रहते हैं। मैंने सलमान खान से ही बचपन में स्वीमिंग सीखी है। और साइकिलिंग भी। तो मैं तो उन्हें कभी भूल ही नहीं सकता। मेरे प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें दो बार फिल्मों के लिए अप्रोच किया है। लेकिन उन्होंने अब तक हां नहीं कहा है। मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं अभी भी कि वह हां कहें तो मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X