जल्द ही निर्देशन करेंगे फरहान
फरहान अख्तर पहले निर्देशक बने, फिर लेखक, इसके बाद अभिनेता, गायक और टीवी प्रस्तोता।
'रॉक ऑन' और 'लक बाई चांस' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने के बाद फरहान एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौटने के लिए बेकरार हैं।
वर्ष 2001 में 'दिल चाहता है' जैसी सफल फिल्म के साथ अपना करियर शुरू करने वाले फरहान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी सभी भूमिकाओं का लुत्फ उठाया है लेकिन उनका अगला लक्ष्य निर्देशन करना ही है।
मुंबई से फोन पर बातचीत के दौरान फरहान ने कहा, "मैं जल्द ही निर्देशन की दुनिया में लौटूंगा। फिलहाल मैं यह नहीं बता सकता कि मैं अपनी लंबित फिल्म 'वायस ऑफ द स्काई' के जरिए ही निर्देशन की दुनिया में उतरुंगा लेकिन इतना तय है कि अब मेरा अगला एजेंडा निर्देशन ही है।"


Click it and Unblock the Notifications