विद्या संग काम का अनुभव बढ़िया रहा : फरहान

Farhan Akhtar: Working with Vidya wonderful experience
अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर और अभिनेत्री विद्या बालन की जोड़ी रोमांस व हास्य से भरपूर आगामी फिल्म 'शादी के साइड इफेक्टस' में साथ नजर आएगी। फरहान कहते हैं कि 'कहानी' की प्रतिभाशाली अभिनेत्री संग काम करने का मौका मिलने पर वह शुक्रगुजार हैं। साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2006 की सफल फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्टस' का अगला संस्करण है। उस फिल्म में मल्लिका शेरावत और राहुल बोस की जोड़ी थी।

गुरुवार को एक वेबसाइट के लांच के मौके पर फरहान ने संवाददाताओं से कहा, "यह कहने की जरा भी जरूरत नहीं हैं कि वह बेहद, बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह पिछले तीन-चार वर्षो से बेहद शानदार अभिनय कर रही हैं और इसे जारी रखेंगी।"

उन्होंने कहा, "मैं उनके साथ काम करने को लेकर शुक्रगुजार महसूस करता हूं। बतौर अभिनेता, आप उन जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री संग काम करना चाहते हैं, चूंकि यह सीखने और स्वयं में सुधार करने में आपकी मदद करता है। 'शादी के साइड इफेक्टस' में उनके साथ अभिनय करने का गजब अनुभव रहा है।"

यह फिल्म अगले वर्ष 14 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X