बाबा की नई फिल्म में फरहान अख्तर

By Jaya Nigam

Farhan Akhtar
मुम्बई। जावेद अख्तर के सुपुत्र बॉलीवुड निर्देशक फरहान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपनी बहन जोया की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' पूरी करने के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी के भाई बाबा आजमी के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म में अभिनय करेंगे।

फरहान के मुताबिक "मैं इस समय जोया की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं। इसके बाद मैं बाबा आजमी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय करूंगा। इसमें मेरी भूमिका काफी हट कर है। हम जुलाई 2011 में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।"

मालूम हो कि शबाना आजमी जावेद अख्तक की दूसरी पत्नी हैं और जोया और फरहान जावेद की पहली पत्नी के बच्चे हैं। फरहान का मां मां हनी इरानी बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होने बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों जैसे डर और कहो ना प्यार है के अलावा कृष और कोई मिल गया जैसी फिल्मों के स्क्रीनप्ले लिखे हैं। जबकि शबाना आजमी भी बॉलीवुड की सशक्त अदाकारा के रूप में पहचानी जाती हैं।

फरहान को निर्देशित करने जा रहे शबाना के भाई बाबा आजमी कोरियोग्रापर हैं। उन्होने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बतौर नृत्य निर्देशककाम किया है। उन्होने 'तेजाब'और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है। बाबा ने बताया, "यह फिल्म एक प्रेम कहानी है, मैं इसमें सिनेमेटोग्राफी नहीं कर रहा हूं। मेरे लिए निर्देशन ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X