..................... Farhan Akhtar was saddened by the death of an Indian student in Ukraine, did such a post! यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुखी हुए फरहान अख्तर, कर डाला ऐसा पोस्ट! - Hindi Filmibeat

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुखी हुए फरहान अख्तर, कर डाला ऐसा पोस्ट!

पिछले कई दिनों लगातार सोशल मीडिया पर ये पता चला है कि रूस और यूक्रेन के बीच हालात काफी खराब हैँ। इस दौरान मुश्किल ये है कि भारतीय छात्र पर वहां फंसे हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो निश्चित रूप से काफी चौकाने वाली है। दरअसल एक छात्र की मौत हुई है और इसपर सभी दुखी हैँ। नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर नाम के इस छात्र की मौत यूक्रेन में एक हमले के दौरान हो गई है।

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर कुछ सितारों के पोस्ट सामने आ रहे हैं। इन सितारों ने इसपर दुख व्यक्त किया है। इस लिस्ट में फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर जैसे सितारे शामिल हैं।

farhan akhtar, फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने लिखा है कि.. "एक भारतीय छात्र अब यूक्रेन आक्रमण का शिकार है। परिवार के लिए भयानक महसूस करता हूं। गहरी संवेदना। आशा है कि हम अपने सभी नागरिकों को सुरक्षित और जल्द ही घर पा सकते हैं।"

फैंस कमेंट कर रहे हैं

फैंस कमेंट कर रहे हैं

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर रहे हैं और भारत सरकार के विदेश नीति को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। फरहान अख्तर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर हर मामले में अपनी राय रखते हैं और उनको काफी पसंद भी किया जाता है।

सैन्य अभियान का आदेश दिया था

सैन्य अभियान का आदेश दिया था

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान का आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि इसका उद्देश्य यूक्रेन का विसैन्यीकरण करना था और उन्होंने कहा कि उनकी यूक्रेन पर कब्जा करने की योजना नहीं है।

एयरलिफ्ट किया गया था

एयरलिफ्ट किया गया था

हालांकि कुछ छात्रों को एयरलिफ्ट किया गया था लेकिन उसपर प्लेन के किराए का ज्यादा पैसा लेने का भी आरोप लगा था। बता दें कि फरहान अख्तर इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा खबरों में हैं।

शिबानी दांडेकर से शादी की है

शिबानी दांडेकर से शादी की है

हाल ही में उन्होने शिबानी दांडेकर से शादी की है और उनकी तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर घूम रहीं हैं। ये फरहान की दूसरी शादी थी और वो काफी समय से अपनी शिबानी को डेट कर रहे थे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर वो कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं और आने वाले समय में कई बड़े धमाके करते नजर आने वाले हैँ। आखिरी बार वो एक फिल्म तूफान में नजर आए थे जिसमें उन्होने एक बॉक्सर का दमदार किरदार प्ले किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X