सलमान के साथ काम करना चाहते हैं फरहान

फरहान का कहना है कि उन्होंने सलमान के साथ काफी समय गुजारा है और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बिल्कुल अपने भाइयों की तरह ही मेरे और जोया के लिए हमेशा ही मदद के लिए तैयार रहते हैं। हमने एक साथ फिल्म में काम करने पर भी बात भी की है। अगर ऐसा हो सका तो यह बहुत अच्छा होगा। मैं सचमुच उनके साथ काम करना चाहता हूं।
क्रिसमस के आस पास फरहान की फिल्म डॉन 2 रिलीज होने वाली है। अपने माता पिता के बारे में कहना है कि उन्होंने कभी भी मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला। 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य' और 'डॉन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फरहान का कहना है कि कौन सी फिल्म हिट होगी या किसे दर्शक पसंद करेंगे इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
aamir khan आमिर खान डॉन 2 फरहान अख्तर शाहरूख खान सलमान खान don 2 farhan akhtar salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications