..................... Farhan Akhtar to dabble in television production now | टीवी शो की मेजबानी करेंगे फरहान - Hindi Filmibeat

टीवी शो की मेजबानी करेंगे फरहान

By Staff

Farhan Akhtar
छोटे पर्दे पर रियलिटी शो 'नच बलिए' में निर्णायक की भूमिका निभाने के चार साल बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर टीवी कार्यक्रम 'ओए! इट्स फ्राईडे' की मेजबानी करने जा रहे हैं।

फरहान ने बताया कि भविष्य में टेलीविजन के लिए कार्यक्रम बनाने की बात मेरे जहन में है। मैं इस पर विचार भी करता आ रहा हूं और मेरे पास टीम भी है जो पिछले कुछ अर्से से इस पर मंथन कर रही है।

लेकिन इस समय मेरे पास बहुत ज्यादा काम है और इसलिए फिलहाल इसमें हाथ डालना कठिन होगा। लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि वे जल्द ही टेलीविजन के लिए कार्यक्रम भी बनाएं।

उन्होंने कहा, "फिलहाल मैं पूरी तरह अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रहा हूं। ऐसे में मनमुताबिक कार्यक्रम के रचनात्मक पहलुओं के बारे में कुछ तय कर पाना संभव नहीं है।"

'ओए! इट्स फ्राईडे' एनडीटीवी इमेजिन पर 12 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और फरहान इसे लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि 'नच बलिए' के बाद उन्हें कई कार्यक्रमों के ऑफर मिले थे लेकिन वे सभी उसी तरह के थे। वे बताते हैं कि जब उन्हें इस शो के लिए कहा गया तो उन्हें ये पसंद आया।

फरहान इसकी कुछ शुरूआती कड़ियों की मेजबानी करेंगे। उसके बाद कोई अन्य हस्ती इस कार्यक्रम को आगे ले जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X