..................... Farhan Akhtar troll as she congrats Women Hockey Team, after few Minute Deleted the Tweet! फरहान अख्तर ने महिला हॉकी टीम को दे डाली जीत की बधाई - Hindi Filmibeat

फरहान अख्तर ने महिला हॉकी टीम को दे डाली जीत की बधाई, बुरी तरह ट्रोल, डिलीट किया ट्वीट!

टोक्यो ओलंपिक्स में हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है और करीब 41 साल के बाद ब्रांज मेडल जीता है। उन्होने शानदार मुकाबले में जीत अर्जित की और देश को एक और गौरवशाली पल से रूबरू करवाया। ऐसे में लगातार खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी जा रही है। लेकिन ऐसे में अभिनेता फरहान अख्तर को मुबारकबाद देना काफी भारी पड़ गया और उनको बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल उनसे एक गलती हो गई उन्होने भारतीय हॉकी महिला टीम को मुबारकबाद दे दी थी। इसके बाद जब उनको पता चला कि वो गलती कर गए हैं तो उन्होने तुंरत अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। हालांकि तब तक वो ट्रोल हो चुके थे।

farhan akhtar, फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने लिखा है कि.. 'गो गर्ल्स, आप पर गर्व है टीम इंडिया। आपने लड़ने के जज्बा दिखाया और देश के लिए चौथा मेडल लेकर आए। टोक्यो 2020 हैशटैग हॉकी।' इसके बाद से लगातार वो ट्रोल हुए जा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा.. 'चलो आपसे गलती हुई तो हुई पर ये 164 लोग कौन हैं।' एक यूजर ने लिखा है.. 'ये काहे डिलीट कर दिया भाई।' एक यूजर लिखता है.. 'गजब भाई गजब।'

हालांकि बाद में फरहान अख्तर ने पुरुषों को मुबारकबाद दी थी। वर्कफ्रंट पर फरहान अख्तर इस समय तूफान को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में ये फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है और साथ में परेश रावल छा गए हैँ। लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X