फरहान अख्तर ने युवराज सिंह को दिया ट्रिब्यूट- पोस्ट करते हुए लिखी दिल छू जाने वाली बात
हाल ही में आपने देखा होगी कि हरदिल अजीज और 2014 क्रिकेट विश्वकप के हीरो युवराज सिंह ने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शायद ही कोई ऐसा भारतीय होगा जिसको युवराज सिंह के रिटायर होने की खबर से तकलीफ ना हुई हो। इसी को लेकर हाल ही में एक पार्टी रखी गई थी जिसमें कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और इस मौके पर अभिनेता फरहान अख्तर भी मौजूद थे।
बता दें कि इस पार्टी से आने के बाद फरहान अख्तर ने दिल छू जाने वाली बात सोशल मीडिया पर लिखते हुए युवराज सिंह को ट्रिब्यूट दिया और उनके योगदान को लेकर उनका धन्यवाद भी अदा किया।

गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने फोटो शेयर करते हुए युवराज के लिए फरहान ने एक नोट भी लिखा है और बधाई दी है। फरहान ने लिखा है कि इतने भव्य करियर के लिए बधाई दोस्त।
साथ ही इतने सारे सालों तक देश और क्रिकेट फैन्स को प्राउड फील कराने के लिए शुक्रिया। इस फोटो मे फरहान अख्तर अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ शिबानी, अनुषा और करण कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि युवराज सिंह को 2014 विश्वकप जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला था।


Click it and Unblock the Notifications












