..................... Audience Review: फरहान अख्तर ने मचाया सोशल मीडिया पर 'तूफान', जमकर हो रही Toofaan की तारीफ | Farhan akhtar toofan twitter and audience review: Fans impressed with sports drama - Hindi Filmibeat

Audience Review: फरहान अख्तर ने मचाया सोशल मीडिया पर 'तूफान', जमकर हो रही Toofaan की तारीफ

साल की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स-ड्रामा, तूफ़ान को आज अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं जिसमें फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत अजीज अली - द बॉक्सर की कहानी दिखाई गई है जो डोंगरी से बॉक्सिंग रिंग तक लड़ने के जुनून और प्यार के मजबूत समर्थन के साथ दिलचस्प सफ़र तय करता है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। दर्शक और प्रशंसक फरहान के शक्तिशाली प्रदर्शन को पसंद कर रहे हैं और भूमिका के लिए उनके सराहनीय परिवर्तन ने उनके प्रशंसकों के होश उड़ा दिए है। अनन्या की भूमिका निभा रही मृणाल ठाकुर, जो काफी हद तक प्रेरक शक्ति हैं, इस फिल्म की एंकर, अज्जू के साथ शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री साझा करती हैं।

toofan

इसके अलावा, प्रशंसकों ने परेश रावल और फरहान के बीच केमिस्ट्री की भी सराहना की है जो फ़िल्म में फरहान के कोच नाना निभा रहे हैं और लोगों ने इस फिल्म के हर करैक्टर के साथ प्रतिध्वनित किया है। निस्संदेह, यह मनोरंजक कहानी आपको पूरी तरह से स्तब्ध कर देगी।

फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक शाह और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में हैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है।

"तूफ़ान" को अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। तूफान का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स ने किया है।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर 'तूफान और उसका जादू' देखने के बाद कुछ प्रशंसकों ने इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X