"तूफ़ान" में दिखेगा फरहान अख्तर का सबसे पॉवरफुल परफॉर्मेंस, रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं

By Staff

फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में से एक हैं। निर्देशन से ले कर अभिनय, सिंगिंग और निर्माण तक, वह हर क्षेत्र में आगे रहे हैं। इस साल फरहान अपनी आगामी फिल्म तूफ़ान में एक पावर पैक परफॉर्मेंस के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फरहान फ़िल्म तूफ़ान में एक मुक्केबाज के किरदार में नज़र आएंगे। और अभिनेता इस फिल्म में अपने वांछित लुक को प्राप्त करने के लिए दिन-प्रतिदिन उस पर काम कर रहे है।

यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के पहले लुक रिलीज़ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और इस साल की शुरुआत में, बॉक्सिंग लुक में फरहान का एक विशेष लुक जारी किया गया था जिसे काफी सराहा गया है।

Toofan

फरहान को दर्शकों के बीच सिल्वर स्क्रीन पर कई तरह के किरदार पेश करने के लिए जाना जाता है। और इस बार तूफ़ान के साथ, अभिनेता ने अपनी सीमाओं से परे जा कर, इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

अभिनेता इस किरदार के लिए खूब मेहनत कर रहे है और खुद को तूफ़ान के लिए तैयार कर रहे है। एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की इस फ़िल्म के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से नए व्यक्ति में ढाल लिया है।

"तूफान" 18 सितंबर 2020 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां, कोरोना की वजह से फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं आया है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर लगातार काम किया जा है। फिल्म के निर्देशक हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X