..................... फरहान अख्तर तूफान पहला पोस्टर रिलीज 2 अक्टूबर 2020 farhan akhtar toofan poster movie release 2 october 2020 - Hindi Filmibeat

First Poster : फरहान अख्तर की "तूफ़ान" का पोस्टर रिलीज, 2020 में आएगा तूफान

फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म "तूफ़ान" अपने पहले लुक पोस्टर के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा रही है जिसमें फरहान अख्तर पहले कभी नहीं देखे गए बॉक्सिंग किरदार में नज़र आ रहे है। फरहान का यह लुक उन दिनों एवं महीनों की दृढ़ता का प्रमाण है, जिसका हम सभी को इंतजार था।

फरहान का यह लुक आपको उनकी आखिरी फिल्म भाग मिल्खा भाग की भव्यता की याद दिला देगा। फरहान अख्तर अपने सोशल मीडिया पर "तूफ़ान" का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखते है,"Toofan Uthega!! FIRST LOOK! #TOOFAN releasing 2nd October 2020!! 🥊"

farhan akhtar

इस पोस्टर में भले ही फरहान का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन उनकी बॅाडी पर नजर जरूर जाकर टिकती है। लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि फरहान भाग मिल्खा भाग के बाद फिर से एक यादगार कहानी पर्दे पर लेकर आने वाले हैं।

बता दें कि भाग मिल्खा भाग में एक एथलीट की भूमिका के साथ दिल जीतने के बाद, अभिनेता आगामी फिल्म 'तूफ़ान' में एक और पावर-पैक तारकीय परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है।

इस भूमिका की तैयारी करते समय, फरहान अपने कट्टर प्रशिक्षण की झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते आये हैं ।आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फ़िल्म "तूफ़ान" राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है और 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

फरहान अख्तर के कोच की भूमिका परेश रावल निभा रहे हैं। फरहान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा तूफान से पहले भाग मिल्खा भाग में एक साथ बतौर निर्देशक और एक्टर काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X