फ्लाइंग मिल्खा के बाद अब पुलिसमैन बनेंगे फरहान!
दबंग और सिंघम जैसे पुलिस ऑफीसरों से हमारे दर्शकों को बेहद प्यार है, लेकिन अब इन्हें भी टक्कर देने के लिए बॉलीवुड की पुलिस फोर्स में फरहान अख्तर शामिल होने जा रहे हैं। जी हां फ्लाइंग मिल्खा बनकर दर्शकों को मोह लेने के बाद अब फरहान अख्तर पुलिसमैन का किरदार निभाने की तैयारी में है।

खबर है कि अपनी अगली फिल्म वजी़र में फरहान अख्तर पुलिसमैन का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस किरदार के लिए भी फरहान को फिट बॉडी की जरुरत है जैसा कि भाग मिल्खा भाग के वक्त थी। अब फरहान के लिए तो वही बात हो गयी कि एक तीर से दो निशाने। यानी कि भाग मिल्खा भाग के लिए बॉडी बनाने का फायदा अब उन्हें वजीर में भी मिलेगा।
वैसे वजीर के लिए भी फरहान काफी मेहनत कर रहे हैं। अपने लुक्स के लिए उन्हें काफी ट्रेनिंग करनी पड़ रही है। भाग मिल्खा के समय दिन रात की ट्रेनिंग के चलते एक फायदा हुआ कि फरहान को इसकी आदत सी पड़ गयी है। रोज घंटों का जिम वर्कआउट करना अब उनकी आदत में शुमार हो गया है। साथ ही अपने खानपान पर भी फरहान ने काफी कंट्रोल किया हुआ है।
फरहान के मैनेजर ने बताया "फरहान ने मिल्खा सिह के किरदार के लिए काफी मेहनत की थी और खुद को पूरी तरह से बदल दिया था। अब वजीर के लिए भी वो दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











