शाहरुख खान की DON 3.. एक और स्टार हो गए FINAL.. 2020 रिलीज डेट!
शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार फैंस के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक फरहान अख्तर ने डॉन 3 की स्क्रिप्ट को लॉक कर लिया है। वहीं, शाहरुख ने भी फिल्म के लिए हामी भर दी है। फिल्म अगले साल यानि की 2019 में फ्लोर पर जा सकती है। डॉन 3 से पहले शाहरुख सैल्यूट पूरी करेंगे। लिहाजा, डॉन 3 अब 2020 में रिलीज होगी।
2018 की तीसरी 100 करोड़ी.. अक्षय कुमार रह जाएंगे पीछे!
खास बात है कि इस बार फरहान अख्तर सिर्फ फिल्म का निर्देशन ही नहीं करेंगे। बल्कि डॉन 3 में फरहान पुलिस अफसर की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भारत में ही फिल्माया जाएगा। जबकि कुछ हिस्से की शूटिंग दुबई और अबु ढ़ाबी में होगी। डॉन 3 को पहली दो फिल्मों से भी ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया जाएगा।

वहीं, अफसोस है कि डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखेंगी। दरअसल, फिल्म से उनके किरदार को ही बाहर कर दिया गया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा सभी अलग कास्ट दिखेंगे। जिसे जल्द ही फाइनल किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications