फरहान की अगली फिल्म में हरमन!
हरमन बावेजा की आई दोनों फिल्में लव स्टोरी 2050 और विक्ट्री फ्लाप रही है। लेकिन निर्देशकों का भरोसा उन पर बना हुआ है। आशुतोष गोवारीकर के बाद अब फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म में साइन किया है।
फिल्म की पटकथा जावेद अख्तर ने लिखी है और फिल्म का निर्देशन फरहान के चाचा और बॉलीवुड के जाने माने छायाकार बाबा आजमी करने वाले है।
फिल्म एक ऐसे युवा व्यक्ति पर है जो आदर्शवादी है, फिल्म उसके स्वयं की खोज पर आधारित है। हरमन मुख्य भूमिका में लिए गए है। हालांकि हरमन ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











