फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर की शादी ,बेहद खुश रिया चक्रवर्ती का DDLJ के गाने पर जोरदार डांस Video
बॅालीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के शादी के वीडियो और तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। फरहान अख्तर और शिबानी के प्री-वेडिंग इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। फरहान और शिबानी ने मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जहां पर परिवार के साथ फरहान और शिबानी जमकर धूम मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वेडिंग की हाईलाइट रहा है एक वीडियो। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपनी खास दोस्त शिबानी की शादी में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर शबाना आजमी, अनुषा दांडेकर, रिया चक्रवर्ती और अमृता अरोड़ा एक साथ मेहंदी लगाके रखना सांग पर थिरकते हुए मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और रिया चक्रवर्ती ने एक साथ मेहंदी लगाके रखा गाने पर जबरदस्त डांस एक्ट किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सभी ने पीले रंग के कपड़ों की थीम रखी है। शिबानी और रिया ने भी पीले रंग का ड्रेस पहन रखा है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के गाने पर डांस
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टेट बॅालीवुड पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है जो कि खबरों में छाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार शिबानी और फरहान की शादी की तैयारी 1 महीने पहले से शुरू हो चुकी थी। 17 फरवरी से शादी के सभी फंक्शन शुरू हो गए थे।

शिबानी और फरहान की शादी
बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज के साथ शिबानी और फरहान मराठी रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। शिबानी और फरहान की शादी पूरी तरह से एक इंटीमेट सेरेमनी होगी। महामारी को देखते हुए इसे बड़े स्तर पर नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें कि फरहान और शिबानी की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी।

फरहान और शिबानी की शादी
पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार और अब यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि फरहान से शिबानी 7 साल छोटी हैं।शिबानी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे अधिक पहचान साल 2019 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिली।

शिबानी फरहान की लव स्टोरी
शिबानी ने हिंदी फिल्मों में रॅाय फिल्म से डेब्यू किया।शानदार, सुल्तान और नूर फिल्म में भी शिबानी ने अपनी झलक दिखाई। साल 2017 में फरहान का उनकी पहली पत्नी अधुना भबानी के साथ तलाक हुआ था। दोनों की शादी 16 साल तक कायम रही। इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।


Click it and Unblock the Notifications