गर्लफ्रैंड शिबानी दांडेकर से जल्द ही शादी करेंगे फरहान अख्तर- इस महीने है शादी पक्की?
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रिलेशनशिप अब किसी से छिपी नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट PDA तस्वीरों से फैंस का दिल जीतने के बाद अब यह कपल अपने रिलेशनशिप को और आगे ले जाना चाहती है। सूत्रों की मानें को 2019 मार्च या अप्रैल में फरहान और शिबानी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।
[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]
हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने सगाई कर ली है और शादी की तैयारियों में लग चुके हैं। यानि की दीपिका- रणवीर, प्रियंका- निक के बाद.. अब बॉलीवुड परिवार एक और शादी की तैयारी कर रहा है।

हाल ही में शिबानी दांडेकर ने नया साल फरहान के घर उनके परिवार के साथ ही मनाया था। इससे पहले भी दोनों को अक्सर साथ साथ हॉलीडे मनाते भी देखा गया है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें देखकर जाहिर है कि अब ये अपने रिलेशन को लोगों से छिपाकर नहीं रखना चाहते।
बहरहाल, फरहान अख्तर के अलावा भी बॉलीवुड में कई कपल हैं, जो 2019 में शादी का सरप्राइज दे सकते हैं। यहां जानें 2019 में इन सेलेब्स की हो सकती है शादी-


Click it and Unblock the Notifications