फरहान अख्तर ने 'तूफ़ान' की ट्रेनिंग से अपना एक बीटीएस वीडियो किया शेयर!

By Filmibeat Desk

फरहान अख्तर की तूफान को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। फरहान अख्तर इस फिल्म में वह मुक्केबाज की भूमिका निभा रहे हैं। इसके लिए फरहान अख्तर ने अपनी बॅाडी पर भी काम किया है। फरहान अख्तर ने अपनी इस धमाकेदार खेल ड्रामा फिल्म को लेकर कड़ी प्लानिंग और तैयारी की है जो कि इस फिल्म के लुक से देखा जा सकता है।

फरहान अख्तर की ट्रेनिंग से इस बीटीएस वीडियो को देखने के बाद, उनकी आगामी स्पर्ट्स ड्रामा में 'तूफ़ान' का उठना तय है। फरहान एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं जिसके टीज़र ने दर्शकों को फ़िल्म के लिए अधिक जिज्ञासु कर दिया है।

Farhan Akhtar

फरहान ने फिल्म के ट्रेनिंग दिनों से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है जहाँ वह रस्सी कूदते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेता लिखते है,"Be light on your feet .. be light on your feet .. that's what every rep reminds you to be .. work hard now so you can play hard later. फरहान फ़िल्म में डोंगरी के एक गुंडे की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जिसे एक राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बनने के लिए अपने प्यार से प्रेरणा मिलती है। जब आप ज़ीरो से शुरुआत करते है तो उसमें फिसिकल तौर पर बहुत कुछ शामिल होता है और अभिनेता ने वास्तव में इसके लिए कड़ी मेहनत की है।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
'तूफ़ान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X