..................... फरहान अख्तर ने तूफान का म्यूजिक एल्बम किया रिलीज।Farhan Akhtar shares a toofaani surprise for fans Drops the music album for Toofaan - Hindi Filmibeat

फरहान अख्तर ने फैंस को दिया "तूफानी" सरप्राइज; तूफ़ान का म्यूजिक एल्बम किया रिलीज

By Filmibeat Desk

अमेज़न प्राइम वीडियो की आगामी फिल्म 'तूफ़ान' के पावर पैक्ड ट्रेलर लॉन्च के बाद प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। ट्रेलर को 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और लगातार दो दिन तक यूट्यूब पर टॉप 5 पर ट्रेंड कर रहा है। फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म, तूफ़ान पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए, फरहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के एक "तूफानी" म्यूजिक एल्बम के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। फरहान लिखते हैं कि ट्रेलर के लिए आपका प्यार तूफान से कम नहीं था। यहां बदले में कुछ खास है तूफानी Album #ToofaanOnPrime"

Farhan Akhtar

शंकर एहसान लॉय और जावेद अख्तर द्वारा कंपोज़ किया गया म्यूजिक एल्बम सभी म्यूजिक प्लेटफॅार्म पर लाइव है। यह म्यूजिक एल्बम:फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृणाल ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।'तूफान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

बता दें कि ये कहानी एक स्थानीय गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी के सफर पर ले जाता है, जो आगे चलकर प्रोफेशनल बॉक्सर अजीज अली बनता है। 'तूफान' जुनून और जिद की ताकत से उड़ान भरने वाली एक ऐसी दास्तान है, जिसमें उम्मीद, आस्था और आंतरिक दृढ़ता कूट-कूट कर भरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X