..................... Farhan akhtar shared preparation video of Boxer life for Toofan - Hindi Filmibeat

फरहान अख्तर ने बॉक्सर-लाइफ साझा करते हुए फिल्म "तूफ़ान" की तैयारी का Video शेयर किया

अभिनेता, फिल्म निर्देशक, लेखक, गायक और निर्माता फरहानअख्तर मैड्रिड से अपने नॉस्टैल्जिक सफ़र से वापस आने के बाद से लगातार मेहनत कर रहे हैं। खेल प्रेमी फरहान ने एक बार फिर फ़िल्म "तूफ़ान" से अपने प्रेपरेशन का एक और वीडियो साझा किया है और यह वीडियो अपनी हार्ड-कोर बॉक्सिंग कसरत के साथ यकीनन दर्शकों को रोमांचित कर देगा। वीडियो में, फरहान अख्तर एक शानदार मूमेंटम में अपने ट्रेनर के साथ मुक्केबाजी की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं,

जो न केवल उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरक है, बल्कि फ़िल्म में उनकी भूमिका के प्रति अभिनेता के जुनून को भी दर्शाता है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही फिल्म "तूफ़ान" दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है जिसके लिए अभिनेता फ़रहान खूब खून पसीना बहा रहे है।

farhan akhtar, फरहान अख्तर, तूफान

बैक-टू-बैक वीडियो साझा करने के बाद, जहां अभिनेता न केवल अपने इनर कोर स्ट्रेंथ पर काम कर रहे है, बल्कि अपनी स्पीड तकनीक पर भी काम कर रहे है, ताकि वह अपनी आगामी स्पोर्ट्स फिल्म "तूफ़ान" के लिए मुक्केबाजी की कला को सिद्ध कर सके!

फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"It's never over till the trainer says it's over. ओलंपियन स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का किरदार निभाने के बाद, फरहान अब एक अन्य स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म तूफ़ान में मुक्केबाज की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फरहान अख्तर ने न केवल अभिनय के क्षेत्र में अपने लिए जगह बना ली है, बल्कि कई ब्रांड फरहान को अपनी स्पोर्ट्स लाइन का चेहरा बनाने के लिए इक्छुक हैं। बहु प्रतिभावान अभिनेता अब अपनी आगामी 'द स्काई इज़ पिंक' के लिए कमर कस रहे हैं,

जिमसें फ़िल्म दिल धड़कने के बाद अभिनेता एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय करते हुए नज़र आएंगे। 'तूफ़ान' एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है जिसे आर.ओ.एम.पी पिक्चर्स के साथ मिलकर एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X