बहू शिबानी दांडेकर के साथ डांस करते दिखे जावेद अख्तर, फरहान अख्तर की शादी से प्यारी तस्वीरें वायरल!
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से चर्चा में हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैँ। शादी के बाद शिबानी और फरहान दोनों सोशल मीडिया पर लगातार शादी की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ये तस्वीर सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं और इस शादी में दुल्हा दुल्हन के परिवार समेत इंडस्ट्री के भी कुछ सितारे नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर की बात करें तो जावेद अख्तर जो कि फरहान के पिता हैं वो अपनी बहू यानि शिबानी दांडेकर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैँ। ये तस्वीर फैंस के लिए द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है.. ''कुछ दिनों पहले, शिबानी और मैंने अपने मिलन का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं जिन्होंने उस दिन हमारी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान किया।

फरहान ने आगे लिखा..
हालाँकि, यह उत्सव आपके साथ कुछ कीमती पलों को साझा किए बिना और आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है क्योंकि हम एक साथ समय के आसमान में अपनी यात्रा शुरू करते हैं। आपको हमारी ओर से प्यार।'' इसके अलावा शिबानी ने लिखा है.. ''मेरी जिंदगी का सबसे जादुई दिन।''
Recommended Video

गर्ल गैंग के साथ फरहान
शादी के दौरान गर्ल गैंग के साथ इस तरह से नजर आए फरहान अख्तर, उनके फैंस लगातार इस तस्वीर को साझा कर रहे हैं। फरहान अख्तर काफी खुश नजर आए।

शादी के बाद पहली किस
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर शादी के बाद पहली किस करते हुए। गौरतलब है कि दोनों की शादी क्रिस्चियन रीति रिवाज से हुई है।

काफी खुश दिखे दोनों
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं।

रोमांटिक अंदाज
फरहान और शिबानी लंबे समय से रिलेशन में हैं और यही कारण है कि उनका रोमांटिकअ अंदाज नजर आता रहता है।

ससुर जी के साथ एक डांस तो बनता है
शिबानी दांडेकर और जावेद अख्तर की ये तस्वीर काफी प्यारी है। ससुर जी के साथ डांस करतीं नजर आ रहीं हैं।

शंकर महादेवन
शादी के दौरान शंकर महादेवन ने अपनी शानदार आवाज में बांधा शमां। उनकी तस्वीर सामने आई है।

खूबसूरत शिबानी
लाल रंग की इस ड्रेस में शिबानी दांडेकर काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

फरहान की दूसरी शादी
फरहान अख्तर ने शिबानी के साथ दूसरी शादी की है, उनकी पहली शादी किसी कारणवश टूट गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











