Pics: फरहान अख्तर की बेटियों ने शिबानी दांडेकर के साथ खिंचवाई फैमिली फोटो, शादी में जमकर किया डांस
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बेहद निजी समारोह में 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं और इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें फरहान अख्तर अपने इंस्टाग्रामप पर लगातार शेयर कर रहे हैं। फरहान ने एक पोस्ट में केवल अपने परिवार और दोस्तों के साथ की तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में फरहान अख्तर की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा, अपने पूरे परिवार के साथ परफेक्ट फैमिली फोटो खिंचवाते नज़र आईं। इस तस्वीर में शिबानी दांडेकर के साथ फरहान के माता पिता जावेद अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आज़मी तीनों का पूरा परिवार मौजूद है।

गौरतलब है कि फरहान और शिबानी की शादी बेहद खास थी। एक तरफ जहां दोनों ने 21 फरवरी को कोर्ट में शादी की। वहीं इससे पहले 20 फरवरी को दोनों एक दूसरे के साथ एक क्रिश्चियन सेरेमनी में वचन बदलते दिखाई दिए। फैन्स इन तस्वीरों को देखकर काफी इमोशनल हो गए। यहां देखिए इस शादी की कुछ और बेहद खास तस्वीरें।

फरहान की बेटियां
इस तस्वीर में फरहान अपनी दोनों बेटियों शाक्या और अकीरा के साथ दिखाई दे रहे हैं। शाक्या और अकीरा, बेहद खूबसूरत लहंगों में अपने पिता की शादी के लिए तैयार हुई थीं।

जमकर किया डांस
शाक्या और अकीरा, इस तस्वीर में अनुषा दांडेकर के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में दोनों फुगड़ी मारते भी दिखीं। अनुषा दांडेकर, फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर की बहन हैं।

बढ़ गया परिवार
शिबानी दांडेकर की बहनें अनुषा और अपेक्षा के साथ फरहान की बेहद क्यूट सी तस्वीर। गौरतलब है कि अनुषा, शिबानी और अपेक्षा तीनों ने साथ में अपना एक म्यूज़िक बैंड भी खोला था।

सबसे अहम लोग
इस तस्वीर में फरहान अख्तर से जुड़े कुछ बेहद खास लोग नज़र आ रहे हैं। उनके पिता जावेद अख्तर और शबाना आज़मी। फरहान अख्तर की बहन ज़ोया अख्तर और फरहान के बिज़नेस पार्टनर रितेश सिधवानी।

ज़ोया अख्तर और शबाना आज़मी
इस शादी से ज़ोया अख्तर और शबाना आज़मी की बेहद प्यारी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। दोनों शादी की सारी रस्मों का हिस्सा थे। शादी के बाद ज़ोया अख्तर ने अपने घर पर पूरे परिवार के लिए एक डिनर पार्टी रखी थी।

सबसे वायरल तस्वीर
इस शादी से अब तक की सबसे वायरल तस्वीर। फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन यहां अपनी फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के गाने सेनोरिटा पर डांस करते नज़र आ रहे हैं।

बहन फराह खान
वहीं फरहान अख्तर की कज़िन फराह खान भी ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर के साथ ठुमके लगाती दिखाई दीं। फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी, फराह खान की मां मेनका ईरानी की बहन हैं।

अभी तक मिल रही है बधाईयां
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को अभी तक शादी की बधाईयां मिल रही हैं। वहीं दोनों का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय शादी की ढेर सारी तस्वीरों से भरा पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











