..................... Farhan Akhtar: धूल भरी आंधी में गिरा फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट का स्टेज, वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे | Farhan Akhtar’s concert stage collapses in Indore due to dust storm, Watch the tragic incident - Hindi Filmibeat

Farhan Akhtar: धूल भरी आंधी में गिरा फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट का स्टेज, वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

By Filmibeat Desk
farhan-akhtar-s-concert-stage-collapses-in-indore-due-to-dust-storm-watch-the-tragic-incident

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर के लाइव कॉन्सर्ट के लिए एक कॉलेज कैंपस में स्टेज बनाया गया था, जो धूल भरी आंधी के कारण गिर गया। 5 अप्रैल को स्टेज गिरने से पहले अभिनेता इंदौर में कॉलेज फेस्ट में लाइव परफॉर्म करने के लिए तैयार थे। पैपराज़ी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आंधी ने पूरे स्टेज को गिरा दिया।

इस घटना के वायरल वीडियो में लोगों को गिरते हुए स्टेज की ओर भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आवाज भी सुनाई दे रही है, जहां एक व्यक्ति पूछ रहा है, "भाई किसी को लगा नहीं है ना?" जिसके जवाब में दूसरा व्यक्ति कहता है, "नहीं".. बता दें, इस हादसे में जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लेकिन जिस तरह से ये विशाल स्टेज गिर पड़ा, काफी खतरनाक दिखता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने वेंडर पर यानि सेट बनाने की खामियों पर उंगलियां उठाई है क्योंकि ऐसे में किसी की जान भी जा सकती थी।

वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में लेते हुए कहा- "बच गए सभी लोग फरहान अख्तर से"। जबकि एक यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल किया है- "इसका भी कॉन्सर्ट होता है? मतलब कौन लोग हैं जो इसके कॉन्सर्ट में जाते हैं?"

बता दें, फरहान अख्तर नियमित रूप से स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हैं। हिट फिल्म रॉक ऑन में अभिनय करने के बाद उन्हें एक सिंगर के रूप में पहचान मिली। वहीं उन्होंने पहली बार फिल्म उद्योग में फिल्म दिल चाहता है के साथ निर्देशक के रूप में शुरुआत की थी। एक लंबे गैप के बाद, वो कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत रोड ट्रिप फिल्म "जी ले जरा" के साथ निर्देशन में वापसी करेंगे।

Read more about: farhan akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X