फरहान ने बनाया टीवी पर आने का मन

farhan akhtar
फिल्म दिल चाहता है', 'हनीमून ट्रैवेल्स', 'डॉन' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने टीवी पर अपना जलवा दिखाने का मन बना लिया है।

दोनों चाहते हैं कि वो टीवी पर कुछ अलग करे इस उद्देश्य से करीब छह महीने से लेखकों की टीम के साथ काम कर रहे हैं। इस तरह की बात चल पड़ी है कि रितेश और फरहान एक मेगा गेम शो लाने जा रहे हैं, ऐसा कुछ जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सके। यह शो शिक्षा और मनोरंजन से भरपूर होगा।

रितेश सिद्धवानी ने कहा कि जी हां, मैं और फरहान दोनों ये महसूस करते हैं कि टीवी में विशाल क्षमता है। टीवी शो लगातार डेवलप हो रहा है। हम टीवी पर आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि टीवी पर ऐसा कार्यक्रम हों जिसे परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर देख सकें।

गेम शो से अलग इसमें फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोग और चर्चित खिलाड़ी भी शामिल होंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, धर्मेंद्र और रवीना टंडन सहित कई सितारे टीवी पर अपना जलावा दिखा रहे हैं।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट किया है। सुपरस्टार आमिर खान भी 'सत्यमेव जयते' से जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X