मैं शाहरूख के साथ कोई फिल्म नहीं बना रहा हूं, उम्मीद मत बढ़ाईए, कैंसिल #DON3
हाल ही में खबर थी कि फरहान अख्तर डॉन 3 बना रहे हैं। इतना ही नहीं खबर ये भी पक्की हो गई थी कि डॉन 3 में फरहान अख्तर एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे। फैन्स एकदम उत्साहित हो गए। अब फरहान ने खुद ट्वीट कर इस खबर को झूठा बताया है।
फरहान ने मीडिया से रिक्वेस्ट भी कर डाली की बिना कंफर्म किए इस तरह की खबरें मत बनाया करें। ये फैन्स को ज़बर्दस्ती की उम्मीद बांध देती है और ये गलत है। मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं बना रहा जिसकी बात हो रही है।

गौरतलब है ना केवल डॉन 3 की चर्चा हो रही थी। इसमें फरहान अख्तर के रोल की चर्चा के साथ साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी 2020 की तय कर दी गई थी।
हालांकि डॉन 3 को लेकर स्थिति हमेशा डांवाडोल रहती है। पिछले साल दिसंबर में फिल्म ने 6 साल पूरे किए थे और इस मौके पर एक्सेल इंटरटेनमेंट के हेड रितेश सिधवानी ने कंफर्म किया था कि फिल्म पर काम चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications