रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी फरहान अख्तर हैं HERO
हमने बड़े पर्दे पर तो कई एक्टरों को सुपरहीरो जैसे कारनामे करते देखा है। लेकिन रियल लाइफ में बहुत कम ही ऐसे मौके होते हैं जहां फिल्मी हीरो कोई असल कारनामा कर दिखाते हों। बहरहाल, फरहान अख्तर ने यह दिखा दिया कि वे सिर्फ रील ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं।
मौका था जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूट का। जहां फरहान ने सुपरहीरो बनकर अपनी जान से खेलते हुए एक क्रू मेंबर की जान बचाई। जी हां, फिल्म की शूटिंग तुर्की में समुद्र तट के किनारे हो रही थी। सितारों के साथ साथ क्रू मेंबर्स भी समुद्र तट का मजा ले रहे थे। जब रणवीर सिंह का हेयर ड्रेसर दर्शन समुद्र में तैरने के लिए निकल पड़ा। लेकिन शायद उसे लहरों का अंदाजा नहीं मिला और लहरों ने उसेन अंदर की तरफ ढ़केल दिया।
कुछ ही देर हुआ था कि किसी ने दर्शन को समुद की लहरों में फंसा देखा और अलार्म बजाया। जल्दी ही वहां भीड़ जमा हो गई और सभी सहम गए। तभी फरहान अख्तर ने बिनी किसी देरी के समुद्र में छलांग लगा दी और दर्शन को बचाने चले गए। तट पर खड़े सभी लोग सहमे हुए थे क्योंकि लहरें काफी तेज हो गई थीं। लेकिन फरहान ने दर्शन को बचा लिया और दोनों सुरक्षित समुद्र तट पर आ गये।
आपको बता दें, फरहान एक बेहतरीन तैराक माने जाते हैं और इस घटना के बाद किसी को इस बात पर कोई शक नहीं है। उनके जज्बे और हिम्मत ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने फरहान की तारीफ की और उनकी हिम्मत को सराहा।


Click it and Unblock the Notifications












