..................... "हर ऑउटसाइडर के साथ नहीं होता बुरा बर्ताव, क्यों बना दिया सुशांत की मौत को सर्कस" फरहान अख्तर Farhan Akhtar reacts on Sushant Singh Rajput death case and nepotism - Hindi Filmibeat

"हर ऑउटसाइडर के साथ नहीं होता बुरा बर्ताव, क्यों बना दिया सुशांत की मौत को सर्कस" फरहान अख्तर

अभिनेता फरहान अख्तर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू पर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर अलग अलग थ्योरी बनाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस का भी जिक्र किया। फरहान ने कहा कि सुशांत का निधन अपूर्णनीयक्षति है। उन्होंने इसे त्रासदी बताया। लेकिन उन्होंने सुशांत की मौत पर तमाशा बनाने वाले लोगों को भी लताड़ लगाई। फरहान ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ हो रहा व्यवहार उचित नहीं है, इसे सर्कस बना दिया है लोगों ने।

अभिनेता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर लोग अपनी अलग अलग थ्योरी पेश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय लोग अपनी तलवार निकाल रहे हैं। ये सब जो हो रहा है वह बेहद घिनौना है।

फरहान अख्तर ने कहा कि हम सभी को सुशांत के काम और प्रतिभा को याद रखना चाहिए। हमें दुख होना चाहिए कि हमने ऐसा प्रतिभावान शख्स खो दिया। जबकि लोगों ने इसे एक सर्कस बना दिया है। आज लोगों को अचानक सुशांत की सोच और उनके काम के बारे में पता चला है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X