फरहान अख्तर की 'तूफान' VS सलमान खान की 'सुल्तान', फिल्मों की तुलना पर एक्टर ने दिया रिएक्शन
फरहान अख्तर की फिल्म तूफान रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 16 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जिसकी कहानी एक बॉक्सर से जुड़ी है, लिहाजा जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, फिल्म की लगातार सलमान खान की सुल्तान से तुलना की जा रही है।
हाल ही में जब फरहान अख्तर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह दर्शकों द्वारा फिल्म तूफान और सलमान खान की सुल्तान के बीच तुलना करने से परेशान नहीं हैं। फरहान की फिल्म की तरह, 2016 में आई सुल्तान भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी और एक एथलीट की कहानी कहती थी, जो अपने खिलाफ खड़ी सभी बाधाओं को हराकर वापसी करता है।

आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में फरहान ने कहा कि भले ही दोनों फिल्मों का स्ट्रक्चर एक जैसा है, लेकिन दोनों के किरदारों का सफर काफी अलग है। लोग फिल्म देखेंगे तो उन्हें भी यह महसूस होगा।
फरहान अख्तर ने कहा, "मैं इन बातों से बिल्कुल भी परेशान नहीं होता। तथ्य यह है कि लोगों को पता चल जाएगा कि यह फिल्म किस बारे में है जब वे इसे देखेंगे। जब हमने घोषणा की थी कि हम बॉक्सिंग के बारे में एक फिल्म बना रहे हैं, तो लोगों ने कहा कि हम रॉकी की नकल कर रहे हैं। अब जब उन्होंने ट्रेलर देखा है, जैसे एक ऐसे व्यक्ति की कहानी, जिसने सब पाकर खो दिया हो और फिर दोबारा उसे पाने की संघर्ष कर रहा हो।"
फरहान ने कहा, देखा जाए तो कोई भी खिलाड़ी जो वापसी करने के लिए सभी बाधाओं को पार करता है, इस श्रेणी में आ सकता है। यह कहानी इतने सारे लोगों के लिए बहुत आम है। लेकिन हर किसी की यात्रा कभी भी एक जैसी नहीं होती है।"


Click it and Unblock the Notifications











