अमृता-साहिर की प्रेमकहानी को पर्दे पर प्ले करेंगे करीना-फरहान

आजकल रीयल स्टारों पर फिल्म बनाने की जबरदस्त ट्रेंड शुरू हो गया है। मिल्खा सिंह और मेरिकॉम के बाद अब मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम की जीवनी पर फिल्म बनने जा रही हैं जिसमें लीड रोल प्ले करेंगी करीना कपूर।

सबको मालूम है कि अमृता प्रीतम और साहिल लुधियानवी के इश्क के किस्से आज भी साहित्य और बॉलीवुड की गलियारों में गूंजती है, उसी कहानी को पर्दे पर उतारने का काम करने जा रही हैं बांबे टॉकीज का निर्माण करने वाली आशी दुआ साहिर। कहा जा रहा है कि साहिर का रोल करने के लिए फरहान अख्तर को फाइनल किया गया है।

गौरतलब है कि अमृता प्रीतम पंजाबी और हिंदी साहित्य का बहुत बड़ा नाम है, उनके लिखे उपन्यास पर पिंजर जैसी फिल्म भी बनी है। वैसे करीना इन दिनों करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म गोरी तेरे प्यार के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं। फिल्म नवंबर के अंतिम सप्ताह में रिलीज होगी। फिल्म में करीना के साथ हीरो इमरान खान हैं।फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हो गये हैं।

मालूम हो कि करीना कपूर की यह फिल्म भी पुनीत मल्होत्रा की लवस्टोरी पर आधारित है, करण ने तो फिल्म देखकर यह भी लगा कि करीना की शादी रीयल में इमरान से होनी चाहिए थी ना कि सैफ अली खान से। देखते हैं पर्दे पर दोनों क्या गुल खिलाते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X