बॉलीवुड में यौन शोषण पर बोले फरहान अख्तर..बयान सुन चौंक जाएंगे आप
फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से हैं। वो हर मुद्दे पर अक्सर अपनी बात रखते हैं और लोगों को उनकी बात पसंद आती है। हाल में फरहान अख्तर एक इवेंट में पहुंचे जहां उनसे बॉलीवुड में यौन शोषण के बारे में पूछा गया और उन्होंने इसपर खुलकर बात भी की।
बॉलीवुड में यौन शोषण पर फरहान अख्तर ने कहा कि "सिर्फ बॉलीवुड में नहीं ये हर जगह है लेकिन मैं सिर्फ अपनी बात करुंगा। अगर किसी के साथ बॉलीवुड में ऐसा हुआ है तो उसे आगे आकर अपनी कहानी बतानी होगी। गलत के खिलाफ आवाज उठाने पर लोग जरूर सुनेंगे। वैसे मैं बताना चाहुंगा कि मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ है और ना ही मेरे जानने वालों के साथ।"

फरहान अख्तर ने शोषण के खिलाफ MARD संस्था को खोला है जो ऐसे मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाती है।फरहान अख्तर ने दो टुक कहा है कि यौन शोषण ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में आगे आकर पीड़ितों को बोलना होगा । फरहान अख्तर ने MARD के जरिए ऑनलाइन कैंपेन खोला है।
फरहान अख्तर ने MARD की शुरूआत 2013 में निर्भया कांड के समय की थी। उन्होंने इसके बारे में भी कहा कि 'मुझे लगता है कि कोई अप्रिय घटना होने के बाद जो गुस्सा मैं महसूस करता था वह सिर्फ हमारे घरों तक सीमित था। लेकिन धीरे-धीरे मुझे लगा क्यों ना ये गुस्सा कैंपेन में बदल दूं। MARD फाउंडेशन निर्भया कांड की ही देन है।"


Click it and Unblock the Notifications