मैं और श्रद्धा सिर्फ दोस्त हैं : फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने श्रद्धा कपूर के साथ लिंकअप की खबरों को गलत ठहराया है। उनका कहना है कि वो और श्रद्धा दोस्त हैं।
जब से फरहान अख्तर अपनी पत्नी से अलग हुए हैं उसके बाद से ही उनके किसी न किसी के साथ लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। अदिति राव हैदरी, कलकि कोचलिन के बाद अब उनके लिंकअप की खबरों में अगला नाम सामने आ रहा है श्रद्धा कपूर का। लेकिन हाल ही में श्रद्धा के साथ लिंकअप की खबरों को फरहान ने गलत ठहराया है।

फरहान का कहना है कि वो और श्रद्धा सिर्फ दोस्त हैं। फरहान का कहना है कि जब दो को-स्टार काफी समय से साथ काम कर रहे हों तो वो एक-दूसरे की कंपनी को पसंद करने लगते हैं। ऐसा ही मेरे और श्रद्धा के साथ है। जब जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म आई थी तब मैं और अभय देओल एक-दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय करते थे और हम खूब हैंग आउट भी करते थे।
इस टॉप एक्ट्रेस ने शाहरूख - सलमान - अजय - अक्षय - आमिर किसी को नहीं छोड़ा!
फरहान ने कहा कि जब कभी किसी महिला के साथ ऐसा घुलना-मिलना हो जाता है तब लोगों को लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा है। ये काफी दुखद है, क्योंकि आपका मानना है कि एक लड़का और एक लड़की कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते।
एक लड़का अगर एक लड़के के साथ ही घूमे फिरे तो सब ठीक, लेकिन जब बात आए लड़के और लड़की के साथ हैंगआउट की तो उन दोनों में ज़रूर कुछ है। आपको बता दें कि श्रद्धा और फरहान रॉक ऑन 2 में एक साथ काम कर रहे हैं। जो 18 नवंबर को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications