''सलमान खान और मेरे बीच कहीं कोई कंपिटिशन नहीं है....''
फरहान अख्तर की ना सिर्फ 'रॉक ऑन 2' आ रही है बल्कि वे कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' के प्रोड्यूसर भी हैं। बता दें, बार बार देखो, सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म फ्रीकी अली के क्लैश हो रही है।
इस क्लैश के बारे में जब सलमान से पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि दोनों फिल्मों में कोई कंपिटिशन नहीं है.. फरहान मेरे छोटे भाई की तरह है। वहीं, जब फरहान से सलमान के इस कमेंट पर सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

फरहान अख्तर ने कहा, सलमान खान के साथ मेरी कोई कंपिटिशन नहीं है.. सलमान, अरबाज, सोहेल..यह सब मेरे परिवार की तरह हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों फिल्में अच्छा कारोबार करे। फिल्म मेकिंग कोई रेस नहीं है..
हम्म.. बहरहाल, फरहान अख्तर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में सलमान खान के और भी अच्छे दोस्त हैं। यहां देंखे तस्वीरें-
संजय दत्त से सलमान की दोस्ती आज की नहीं कई साल पुरानी है। सलमान खान संजय दत्त को बड़ा भाई मानते है। इधर उनके बीच खटपट की खबरें जरूर आई लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वही जाने।
आमिर खान और सलमान की दोस्ती भी बिल्कुल पक्की है। आमिर का यहां तक कहना है कि वो जिस दिन बोल देंगे सलमान शादी को तैयार हो जाएंगे। अब ये तो आमिर जाने कि वो बोल क्यों नहीं रहे।
शाहरूख और सलमान की दोस्ती तो स्कूलों वाली है कि जब चाहा झगड़ा किया फिर गुस्सा कर, रूठ कर मना कर वापस दोस्त बन गए।
सलमान ने दिखा दिया कि एक्स गर्लफ्रेंड भी दोस्त हो सकती हैं। संगीता बिजलानी आज भी सलमान की काफी अच्छी दोस्त हैं।
प्रीति तो हैं हीं बॉलीवुज की चहेती। सलमान भी प्रीति के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं।
शायद कम लोग जानते होंगे कि सलमान खान और चिंरजीवि काफी अच्छे दोस्त हैं। चिरंजीवि अगर मुंबई में होते हैं तो सलमान के वो पर्सनल गेस्ट होते हैं।
करीना कपूर तो बचपन से हीं सलमान की दोस्त हैं। और इतनी सारी फिल्में साथ में करने के बाद उनकी दोस्ती भी गहरी हो गई।
करण जौहर और सलमान भी काफी अच्छे दोस्त हैं ये तो सभी जानते हैं। करण काफी दिनों से उनके साथ फिल्म करना भी चाह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications









