फरहान अख्तर की तूफ़ान के प्रीमियर से पहले नया गाना 'गहरे अंधेरे' हुआ रिलीज- सुनिए प्यारा सॉन्ग

By Filmibeat Desk

एक तरफ़ हम तूफान के वर्ल्ड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वही फरहान अख्तर ने एक और सरप्राइज के साथ सभी को जिज्ञासु कर दिया है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने एक परफ़ेक्ट जिम प्लेलिस्ट के लिए एक अन्य "तूफानी" साउंडट्रैक रिलीज़ कर दिया है। सोल्फुल गीत 'गहरे अंधेरे' जावेद अख्तर द्वारा लिखित और डेनियल लोज़िंस्की द्वारा रचित है जिसे बेहद प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने में एक दर्दनाक और असंभव सफ़र दिखाया गया है।

यह फ़िल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है और एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर) और ROMP पिक्चर्स (राकेश ओमप्रकाश मेहरा) द्वारा निर्मित है। तूफ़ान में फरहान अख्तर के साथ मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज मुख्य भूमिका में हैं।

Toofaan

'तूफ़ान' भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फैंस का इंतजार बस कुछ देर का और है। इसके बाद वह तूफान को घर बैठे ही एन्जॉय कर पाएंगे।

बता दें कुछ दिन पहले तूफान फिल्म ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी। फिल्म तूफान और फरहान अख्तर को खासा ट्रोल किया गया। दरअसल फिल्म में फरहान और मृणाल के किरदार में ट्रोलर्स ने हिंदू मुस्लिम एंगल निकाला और लव जिहाद का आरोप लगाया। साथ ही कुछ यूजर्स ने सीएए का विरोध करने को लेकर फरहान अख्तर को ट्रोल किया। साथ ही तूफान का बहिष्कार करने की अपील की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X