फैन्स के लिए सुनहरा मौका, रिलीज से पहले ही देख सकेंगे फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर', जानें वजह

120 Bahadur: यूं तो फैन्स फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फैन्स पहले से ही फिल्म की टिकट भी बुक कर लेते हैं जिससे की फिल्म के रिलीज होते ही फैन्स फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख पाएं। बता दें कि इन दिनों फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट 21 नवंबर है, लेकिन लगता है कि मेकर्स फैन्स पर मेहरबान हो गए हैं। क्योंकि फिल्म के रिलीज से पहले भी फैन्स इस फिल्म को देख सकते हैं।
रिलीज से पहले ही देख पाएंगे फिल्म
फिल्म के मेकर्स के मुताबिक 18 नवंबर को देश के कुछ शहरों में पेड प्रीव्यू रखा गया है। बता दें कि इसे 1962 में लड़े गए प्रसिद्ध रेजांग ला युद्ध की 63वीं सालगिरह पर दिखाया जाएगा। बता दें कि फरहान की फिल्म '120 बहादुर' 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है और इस बार 18 नवंबर को रेजांग ला की लड़ाई की 63वीं एनिवर्सरी है। इसीलिए मेकर्स फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म का प्रिव्यू रख रहे हैं।
रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है फिल्म
फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभाते नजर आएंगे जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया और भारतीय सेना के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में से एक में बहादुरी की मिसाल पेश की।


Click it and Unblock the Notifications











