लीडिंग मैगजीन के कवर पर "सुपर कूल" लुक में नजर आए फरहान अख्तर, तस्वीरें

By Staff

सही मायने में एक बहुमुखी, फरहान अख्तर एक लेखक, गायक, अभिनेता, निर्देशक और एक निर्माता के रूप में भी जाने जाते हैं। अभिनेता का करियर प्रक्षेपवक्र हमेशा से ही एक यादगार भूमिका के लिए तत्पर रहा है और वे अपने यादगार किरदार व अपने दमदार प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते है। और अब एक लीडिंग मैगज़ीन के नवीनतम कवर पर फ़रहान अख्तर सुपर कूल लुक में नज़र आ रहे है।

मैगज़ीन द्वारा लिखा गया, "दमदार परफॉर्मेंस, अविश्वसनीय बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और हमेशा अपने मन की बात कहने का साहस; फरहान अख्तर को अपने प्रशंसकों के बीच पसंदीदा क्या बनाता है? ", और यह बिल्कुल सही भी है। सफ़ेद रंग की टी-शर्ट के साथ बेज फ्लोरल प्रिंटेड सूट में फरहान हरियाली के बीच खड़े हुए बेहद कूल लुक में नज़र आ रहे है।

Farhan Akhtar

हर किरदार के साथ, फरहान हमेशा दमदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं, जिसका सबसे अच्छे उदाहरण, भाग मिल्खा भाग और उनकी आने वाली फिल्म तूफ़ान है। अभिनेता ने हमेशा अपने मन की बात कही है और यही वजह है कि वे हमारे दिलों में बसते हैं। दिल धड़कने दो, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, इसके कुछ बेहतरीन उदाहरण हैं।

प्रत्येक परियोजना के साथ, अभिनेता कुछ नया करते हैं। उदाहरण के तौर पर, ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा में हमें उनका काव्य पक्ष देखने मिला, वही भाग मिल्खा भाग में परफेक्ट रील लाइफ 'मिल्खा' बनने के लिए उनका समर्पण अविश्वसनीय था।

अभिनेता का किरदार निभाने का तरीका कुछ ऐसा होता है जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। फरहान हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि एक अभिनेता के रूप में, वह उन प्रोजेक्ट्स को चुने जिससे वह तुरंत जुड़ा हुआ महसूस करें और इस जुड़ाव की वजह से ही, उनकी हर परफॉर्मेंस को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

फरहान की परफॉर्मेंस, अपनी भूमिकाओं में सब कुछ देने के प्रति उनका समर्पण और अपने मन की बात कहने की निडरता, एक ऐसा शब्द जो उन्हें सबसे अच्छे से वर्णित करता है, वह "फरहंटस्टिक" है।

फैन्स अब फरहान को आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफ़ान' में देखने के लिए उत्साहित है, जिसने अपने पोस्टर रिलीज के साथ पहले ही सभी को प्रत्याशित कर दिया है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X