Alert..ऐसी फिल्म केवल एक बार बनती है..रिलीज डेट याद कर लीजिए...भूलना होगा महंगा..
फरहान अख्तर की चर्चित फिल्म लखनऊ सेंट्रल रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म इस साल 15 सितंबर को रिलीज होगी। इस बार फरहान एक यूनिक कहानी के साथ सिनेमाघर में दस्तक देंगे।
साल 2016 रॅाक आॅन 2 के खराब प्रदर्शन के बाद फरहान अख्तर इस साल अपनी एक और फिल्म लेकर हाजिर हो रहे हैं। फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल 15 सितंबर को रिलीज होगी।
इस फिल्म की तैयारी में फरहान अख्तर कई साल से जुटे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म फरहान की ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी का कहना है कि हम इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

एक बेहद अलग कांसेप्ट पर पहली बार बॅालीवुड में इस तरह की फिल्म बनाई गई है जिसके बैकड्रॉप में जेल है। कहानी की तरह एक यूनिक कास्ट के साथ हम इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फरहान अख्तर की इस फिल्म की रिलीज डेट की तारीख भले ही तय कर दी गई हो। लेकिन अभी भी इस फिल्म के प्रोडक्शन का 80 प्रतिशत का काम बचा हुआ है। फरहान अख्तर और निखिल आडवाणी इसे जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।
यह फिल्म किरदार और कहानी के लिहाज से बेहद अलग मानी जा रही है। लेकिन इसके साथ लखनऊ सेंट्रल निखिल आडवाणी,फरहान अख्तर और डायना पेंटी के करियर में भी एक प्रमुख भूमिका निभायेंगी। आखिर कैसे..यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
