ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के फैन हैं फरहान!
फरहान अख्तर के अनुसार राज कपूर की फिलों की कहानियां बहुत ही अलग और बेहतरीन होती थीं और इसके साथ ही राज कपूर की फिल्मों का संगीत ही उनकी फिल्मों की यूएसपी होता था। फरहान अख्तर को राज कपूर की फिल्में देखना और उस फिल्म के समय में खो जाना बहुत पसंद है। फरहान के पास राज कुमार की फिल्मों का एक पूरा कलेक्शन है जिसमें से जब भी वो चाहते हैं कुछ फिल्में निकालकर जरुर देखते हैं। ये कलेक्शन फरहान के लिए सबसे ज्यादा कीमती है। अपने खाली वक्त को फरहान इसी तरह बिताना पसंद करते हैं।
फरहान अख्तर के स्पोक्सपर्सन का कहना है फरहान अख्तर एक बहुत ही बहेतरीन दर्शक हैं और उन्हें बचपन से ही बुराने जमाने की ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में देखना ही पसंद है। फरहान अख्तर की फिल्में भी शायद इसीलिए कभी भी बिना किसी कहानी या फिर बेकार की बातों पर आधारित नहीं होतीं। क्योंकि जब खुद फरहान को ऐसी फिल्मे देखना नहीं पसंद है जिनका ना ही संगीत अच्छा हो और ना ही कुछ मतलब हो तो फिर भला वो कैसे इस तरह की फिल्में बनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












