राजकपूर कि फिल्में आज भी दिल पर दस्तक देती हैं: फरहान अख्तर

अलग तरह की चुनिंदा भूमिकाएं करने वाले और अलग सोच की फिल्में बनाने वाले एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर की भी एक कमजोरी है औऱ वह है राजकपूर। फरहान, अभिनेता राजकपूर की फिल्मों और अभिनय के बेहद कायल हैं। फरहान का कहना है कि उनके पास राजकपूर की लगभग सारी चुनिंदा फिल्मों का कलेक्शन है, जिसे वह समय मिलने पर बार-बार देखना पसंद करते हैं।

फरहान कहते हैं कि राजकपूर की सारी फिल्मों की कहानी और संगीत अनुपम है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। अभिनय के तो वह महारथि थे ही उनकी फिल्में लोगों के दिलों पर आज भी दस्तक देती हैं इसलिए वह मेरे हमेशा से फेवरेट थे, हैं औऱ रहेंगे।

वैसे इन दिनों फरहान अख्तर डॉन 3 फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में हीरो शाहरूख खान ही है।बल्कि इस बार का डॉन गुजराती बोलेगा और हो सकता है कि वह गरबा भी करे। क्योंकि इस बार फरहान अख्तर पर्दे पर गुजराती डॉन को पेश करने वाले है जिसके लिए वह पटकथा तैयार करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने फिल्म के लिए शाहरूख को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। जिसे लेकर खुद किंग खान काफी उत्साहित है और कहा जा रहा है कि इसलिए वह आजकल गुजराती वेश-भूषा, कल्चर पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X