फरहान की अगली हीरोइन होगी करीना

निर्देशक सुधीर मिश्रा की अनाम फिल्म में फरहान और करीना की जोड़ी पेश की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्धारा किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि सुधीर की यह फिल्म स्त्री पुरूष के रिश्ते के बीच राजनीतिक संदर्भो को पेश करेगी। फरहान ने इस फिल्म के बारे में बताया, '' हां मैं करीना के साथ काम कर रहा हूं हम पिछले कई सालों से दोस्त है। इस फिल्म के जरिए हम दोनों को कुछ अनोखा करने का मौका मिलेगा जो हमने अभी तक नही किया है।''
इससे पहले फरहान ने अपनी फिल्म डॉन में करीना कपूर से एक आइटम डांस करवाया था। इसके अलावा जोया अख्तर की फिल्म लक बाय चांस में भी छोटे से एक दृश्य में दोनों को काम करने का मौका मिला था।
फरहान खुश है कि उन्हें प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
करीना कपूर कोंकणा सेन शर्मा प्राची देसाई फरहान अख्तर बालीवुड सुधीर मिश्रा bollywood farhan akhtar kareena kapoor konkona sen sharma prachi desai sudhir mishra


Click it and Unblock the Notifications