मिल्खा सिंह के लिए बनाये सिक्स पैक: फरहान अख्तर
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग ने धमाकेदार ओपनिंग की है और लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है जिसके बाद लोगों ने उम्मीद जतायी है कि फिल्म आराम से सौ करोड़ का बिजनेस कर लेगी। समीक्षकों ने कह है कि भाग मिल्खा भाग फरहान अख्तर की अब तक की बेहतरीन फिल्म है। अगर आप लोग फरहान के फैन हैं तो फिल्म भाग मिल्खा भाग जरूर देखें।
दर्शकों और समीक्षकों की तारीफ से खुश फरहान अख्तर ने प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने कभी भी सिक्स पैक बनाने की नहीं सोची, भाग मिल्खा भाग का किरदार सिक्स पैक की मांग कर रहा था इसलिए मैंने सिक्स पैक बनाये। हालांकि मेरे लिए यह कठिन था लेकिन मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि हर किरदार सिक्स पैक की मांग करता है। इसलिए मैंने पहले सिक्स पैक नहीं बनाये।
फरहान अपनी तारीफ से काफी खुश नजर आये। फरहान ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि लोग मुझे और मेरी फिल्म को पसंद कर रहे हैं। मैंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फरहान की तारीफ मिल्खा सिंह ने भी की थी और कहा था कि एक बार मैं भी फरहान को देखकर अपने जवानी के चेहरे को याद कर बैठा था। फरहान ने बहुत मेहनत की है।
मालूम हो कि शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, समीक्षकों ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म की पटकथा प्रसून जोशी ने लिखी है। फिल्म के लिए फरहान अख्तर की जमकर तारीफ हो रही है। सबने यही कहा कि फिल्म में मिल्खा सिंह के रोल के लिए फरहान अख्तर ही बेस्ट थें। फिल्म के लिए तो फरहान को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।
आपको बता दें कि कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म भाग मिल्खा भाग के हीरो फरहान अख्तर हैं, फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर का भी छोटा सा रोल है। फिल्म के गाने लोग पसंद कर रहे हैं।
आईये आपको दिखाते हैं..भाग मिल्खा भाग .. के बारे में खास बातें.


Click it and Unblock the Notifications











